Sonu Kachhap

NAUKRIALARM

        🔔 Naukri Alarm: आपका सरकारी नौकरी सूचना केंद्र 🔔

Results of Jharkhand Scientific Assistant Competitive Examination-2025 Announced

Results of Jharkhand Scientific Assistant Competitive Examination-2025 Announced

राँची: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ‘झारखण्ड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025’ (विज्ञापन संख्या-01/2025) का परीक्षाफल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना संख्या-09, दिनांक 22.12.2025 के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक (Roll Numbers) प्रकाशित किए गए हैं

»»Important Links««
Result Download Click here
Important Notice For Document Verification Click here

चयनित अभ्यर्थियों का विवरण

परीक्षाफल को ‘नियमित’ और ‘बैकलॉग’ रिक्तियों के आधार पर श्रेणीवार (कोटिवार) विभाजित किया गया है:

नियमित रिक्तियाँ (Regular Vacancies):

  • सामान्य रसायन: 2500098 (UR)

  • विष विज्ञान: 2500085, 2500122, 2500054 (UR-03)

  • सीरम विज्ञान: 2500730 (UR) और 2500546 (ST)

  • डी०एन०ए०: 2500734 (BC-II)

  • साईबर फॉरेंसिक: 2501159 (UR)

    बैकलॉग रिक्तियाँ (Backlog Vacancies):
  • आग्नेयास्त्र: 2501693 (ST)

  • नॉरकोटिक्स: 2500273 (EBC-1)

  • जीव विज्ञान: 2500731 (ST)

    महत्वपूर्ण निर्देश एवं आगामी प्रक्रिया

Results of Jharkhand Scientific Assistant Competitive Examination-2025 Announced

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षाफल अनिवार्य प्रमाण पत्रों या अभिलेखों की कमी अथवा अस्पष्टता के कारण लंबित रखे गए हैं इन अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराने और आयोग के निर्णय के बाद परीक्षाफल में संशोधन संभव है

इसके अतिरिक्त, आयोग ने निम्नलिखित बिंदुओं पर भी जानकारी साझा की है:

  1. त्रुटि सुधार: प्रकाशित परीक्षाफल में किसी भी प्रकार की टंकण (Typing) या अन्य त्रुटि के सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित है

  2. अंक पत्र और कट-ऑफ: अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक (Marks) और कोटिवार कट-ऑफ सभी पदों के अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे

    अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक ईमेल jharkhand_ssc@rediffmail.com पर संपर्क कर सकते हैं

Leave a Comment